Fri. May 1st, 2026

विभिन्न स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जमाष्टमी का पर्व

शिकोहाबाद नगर के विभिन्न स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। ब्लूमिंग बड्स में प्रबंधक राज पचोरी, प्रधानाचार्य सुमनलता पचोरी ने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की।
यंग स्कॉलर्स एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में प्लेवे से कक्षा दो तक के बच्चों ने कृष्ण, राधा, सुदामा, मीरा, गोपी, नंदबाबा, यशोदा आदि रूप में सजाया गया। विविध रूपों में सजे धजे बच्चों ने नृत्य, गीत प्रस्तुत किए। कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने बाँसुरी कक्षा 6 से कक्षा 8 से तक के विद्यार्थियों ने मुकुट एवं कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्रों नें भिन्न भिन्न रूपों में बड़े सुन्दर ढंग से मटकी सजाई। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक डॉ संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
जसलई रोड स्थित

एशियन स्कूल में जन्माष्टमी पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण के स्वरूप रख कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की।
दही हांडी प्रतियोगिता में ग्रीनहाउस ने 13 सेकंड में मटकी तोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर 25 सेकंड में रेड हाउस ने मटकी तोडी। तृतीय स्थान पर ऑरेंज हाउस ने 92 सेकंड मैं मटकी तोड़ी।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र यादव ने केक काटकर जन्मोत्सव को मनाया। इस अवसर पर नताशा, मेघा दुबे, अंजली शर्मा, रेनू शर्मा, नेहा, सपना, ज्योति,पियूष, मनीष, सीमा मौजूद रहे।

एस. एस. जे कॉन्सेप्ट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राजीव जैन, आलोक जैन व कु. अनुश्री जैन ने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की। बच्चों ने फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता के माध्यम से श्रीकृष्ण व
राधा में प्रस्तुति दी। उप प्रधानाचार्या सुधा यादव ने आभार जताया। इस अवसर पर हेमा चोपड़ा, निशा, प्रतीक्षा सिंह, सोनल गुप्ता मौजूद रही।

सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, डीपीएस स्कूल में भी श्री कृष्ण जमाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ सुकेश यादव, निर्देशक डॉ गीता यादव, अशोक यादव, हिमांशु यादव, शिवम यादव ने भगवान की पूजा अर्चना की। अंत मे प्रधानाचार्य एकता शर्मा ने सभी का आभार जताया।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में जन्माष्टमी का पर्व पर धमाल मचाते बच्चे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *