Sat. Jul 4th, 2026

मोबाइल का रिचार्ज कराने गई युवती हुई गुम


शिकोहाबाद। गिहार कॉलोनी में मोबाइल से रिचार्ज कराने गई एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने युवती को सभी संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नही लगा। युवती की मां ने गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई है।
सीमा देवी पत्नी राजू निवासी मलखानपुर रोड गिहार कालौनी की 19 वर्षीय पुत्री संजना 22 अगस्त को घर से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए गयी थी। जब युवती घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने युवती को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका सुराग नही लगा। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *