अश्वनी जैन बने विद्यार्थी विज्ञान मंथन ब्रज प्रान्त के राज्य समन्यवक

सिरसागंज/फ़िरोज़ाबाद- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक संस्थान और राष्ट्रीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के लिए विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष डॉ मनोज रावत, उपाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल एवं महासचिव डॉ संध्या अग्रवाल की संस्तुति पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ प्रशान्त कोड़गिरे ने श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को उनके द्वारा विगत वर्षों में विद्यार्थी विज्ञान मंथन की परीक्षा में पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य सम्पादित किए जाने के फलस्वरूप उन्हें विद्यार्थी विज्ञान मंथन ब्रज प्रान्त के राज्य आउटरीच एवं मीडिया समन्यवक के रूप में नामित किया है।
अश्वनी कुमार जैन ने राज्य आउटरीच एवं मीडिया समन्यवक की जिम्मेदारी प्रदान करने हेतु विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय समन्यवक, विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के सभी पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथियों एवं मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए बताया इस वर्ष विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में ब्रज प्रान्त अग्रणी भूमिका निभाएगा। अश्वनी कुमार जैन के राज्य समन्यवक बनने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, संजय शर्मा, अंशुल खंडेलवाल, देव शरण आर्य, डॉ सुखेन्द्र यादव, प्रदीप जादौन, दिलीप जादौन, प्रिंस सिंह, जितेन्द्र सिंह, डॉ देश दीपक गुप्ता, रवी यादव, डॉ अंजली पोरवाल, पूनम जैन, गरिमा आर्य, पूनम सिंह, दीपक जादौन, प्रवेश कुमार, संजय कटारा, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र जैन, प्रशान्त जैन, अंजय जैन, सत्यपाल सिंह, नितिन जैन, शिव कुमार सिंह, ध्रुव कान्त झा, धीरज जैन, योगेश श्रीवास्तव, रामगोपाल शाक्य, हरीशंकर, निशान्त जैन, विपुल जैन, अमित कुमार जैन, निर्भय जैन आदि ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
