Fri. May 1st, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत


शिकोहाबाद। कटोरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
राम लखन (20) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी कटोरा बुजुर्ग थाना शिकोहाबाद मानसिक रूप से विकलांग और मंदबुद्धि था। रविवार को युवक रेलवे लाइन को पार कर रहा था इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ययुवक का शव क्षति विक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को परिजनों को सौप दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एक मंदबुद्धि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तो आवश्यक कार्यवाही के बाद परिजनों को सौप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *