जयपुर पुलिस ने जनसुविधा केंद्र संचालक को हिरासत में लेकर गई
शिकोहाबाद। राजस्थान की जयपुर पुलिस ने रविवार को नगर पालिका परिषद के पास स्थित एक जनसुविधा केंद्र पर अचानक दबिश दी। पुलिस ने जनसुविधा केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जयपुर पुलिस की कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया।
पुलिस युवक को लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई।
रविवार की दोपहर राजस्थान के जयपुर की पुलिस एक प्राइवेट गाड़ी से नगर पालिका के पास आधा दर्जन लोग उतरे। कार्यवाही से पहले पुलिस ने जनसुविधा केंद्र के तीन चक्कर लगाए। लेकिन उस समय केंद्र पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब जनसुविधा केंद्र संचालक रिंकू सिंह केंद्र पर आया वैसे ही जयपुर पुलिस ने जनसुविधा केंद्र में दबिश दी। कार में आधा दर्जन लोग सादा वर्दी व दो पुलिस कर्मी वर्दी में थे। जयपुर पुलिस के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने केंद्र संचालक रिंकू सिंह से पूछताछ की और उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले
लिया। इसके बाद काफी देर तक पूछताछ करने के बाद जयपुर पुलिस युवक को अपने साथ जयपुर ले गई। राजस्थान की कार्यवाही से बाजार में अफ़रा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक बड़े मामले में कार्यवाही की गई है। जांच के बाद अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जयपुर पुलिस ने मामले में थाने को अवगत नही कराया है। स्थानीय पुलिस को कार्यवाही की भी कोई जानकारी नही है।

