Fri. May 1st, 2026

हुसैन की याद में सुन्नी द्वारा निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस


शिकोहाबाद। नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुर वर्मा, पीयूष कपूर, अध्यक्षता शेरेनवी ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर जुलुस का शुभारंभ किया।
चेहल्लुम की 20 तारीख पर हजरत इमाम हुसैन की याद में कटरा मीरा नकवी चौक इमामबाड़ा से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस कटरा मीरा से प्रारंभ होकर एटा तिराहा, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, बड़ा बाजार, रुकनपुर, नाइयों बाली मस्जिद मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, पंजाबी कालोनी होते हुये नकवी चौक पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल युवा अपने इमाम हुसैन को याद करते हुए चल रहे थे। जुलूस को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज की महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। जुलूस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने जुलूस में ताजियों की जियारत की। चेहल्लुम के जलूस में भारी संख्या में पुलिस बल चल रहा था। सीओ प्रवीन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। कार्यक्रम का संचालन सरदार हरचरन सिंह चन्नी ने किया।
इस दौरान मुस्तकीम अध्यक्ष, मोहसिन, मोईन, अलीम, समसुद्दीन, लालू, चाद बाबू, लुम्मन के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *