Fri. May 1st, 2026

सुपरवाइजर पर फायरिंग के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज


शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में सुपरवाइजर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने राघव सहित उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि रविवार की रात सौरभ जैन पुत्र सतेंद्र जैन निवासी मोहल्ला खेड़ा विद्युत विभाग की मीटर लगाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह पंजाबी कॉलोनी होते हुए अपने घर आ रहा था तभी मीटर रीडर के पद पर कार्यरत राघव व उसके दो साथियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में सुपरवाइजर बाल बाल बच गया था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पीड़ित सुपरवाइजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि सुपरवाइजर पर फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शूरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *