अज्ञात वाहन के रौदने से एक वृद्ध की मौत
अज्ञात वाहन के रौदने से एक वृद्ध की मौत
शिकोहाबाद। नगर के
सुभाष तिराहे पर अज्ञात वाहन के रौदने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मोहनलाल (60) पुत्र दफेदार निवासी यादव कालोनी विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त होकर सुभाष तिराहा पर बिजली के सामान की दुकान करते थे। वह अपनी दुकान पर जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौद दिया जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

