अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सोमवार की शाम पुन्नछा रोड के किनारे एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव राघव ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। लोगों की माने तो महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। पुलिस सभी एंगल से महिला की हत्या की जांच कर रही है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षण ने बताया कि महिला की हत्या करके शव को फैक दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नही हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

