Fri. May 1st, 2026

हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी


शिकोहाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला धनपाल में एक युवक को हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना महंगा पड़ गया। दबंग ने घर में घुसकर पीड़ित के साथ ही घर की महिलाओं से मारपीट व अभद्रता कर दी। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने थाना नगला खंगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी है।
सचिन भारद्वाज पुत्र अशोक कुमार भारद्वाज निवासी नगला धनपाल ने पूर्व में गांव के ही हिस्ट्रीशीटर कन्हैया उर्फ राहुल पुत्र सियाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे से नाराज हिस्ट्रीशीटर अपने भाई रवि यादव के साथ 14 अगस्त की रात पीड़ित के घर में घुस आए। हिस्ट्रीशीटर ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने का प्रयास किया। यह देखकर पीड़ित जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गया। तभी पीछा करते हुए दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और आते ही उसकी पत्नी एवं अन्य महिलाओं संग अभद्रता करने लगे। आरोपी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने मुकदमा के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *