महिला से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के गांव अतापुर में घर के बाहर खड़ी एक महिला पर दम्पति व उसके बेटे ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी है।
सरिता देवी पत्नी शैलेन्द्र सिह निवासी अतापुर थाना नसीरपुर ने शिकायती पत्र में कहा कि वह 25 अगस्त की शाम अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव के ही कलेट्टर सिंह पुत्र कालीचरण, उसकी पत्नी नीलम एवं बेटा सूरज ने घर पर आकर बिना किसी कारण के गाली गलौज करना शुरु कर दी। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो तीनों ने महिला पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी जाते जाते जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

