बिजली के करंट से युवक अचेत
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गड़िया आरौज में घर में टूटे बिजली के तार के सम्पर्क में आने से एक युवक अचेत हो गया। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदन सिह (28) पुत्र मायाराम निवासी गड़िया आरौज घर में लगा बिजली का तार गुरुवार को अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके सम्पर्क में आते ही युवक को जोरदार करंट लगा। जिससे वह अचेत हो गया। युवक की चीख सुनकर परिजनों ने आनन फानन में टूटे तार को अलग किया। घटना के बाद परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है।

