Thu. Apr 30th, 2026

फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से वृद्धा की मौत


शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित रामेश्वरम रिसोर्ट के पास पैट्रोल पंप से तेजी से निकली एक फॉर्च्यूनर कार ने पैदल जा रही वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
कमला देवी (60) पत्नी कमलेश मोहल्ला खेड़ा रामेश्वरम रिसोर्ट होते हुए अपने घर जा रही थी कि तभी पैट्रोल पंप से निकली फॉर्च्यूनर कार ने वृद्धा को जोरदार तक्कर मार दी। हादसे में महिला वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे को अंजाम देकर फॉर्च्यूनर कार सवार स्टेशन की ओर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुँचे परिजन वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। जब परिजन इलाज के लिए रास्ते में वृद्धा को ले जा रहे थे कि तभी उसकी मौत हो गई। जानकारी के अभाव में उसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले आए। जहां गुरुवार की शाम वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतिका के दामाद अजय ने बताया कि उसकी सास कमला की रास्ते मे ही मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले आए जहां घोडाघाट श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। तीसरे हादसे में मानिकचंद्र (52) पुत्र बारेलाल निवासी छीछामई घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *