अटेवा के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी नई पेंशन व्यवस्था को लेकर जताया विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य
शिकोहाबाद। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर जनपद के शिक्षक, कर्मचारी दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सभी ने अपने अपने कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में काली पट्टी बांधकर कार्य किया।सरकार द्वारा एनपीएस के स्थान पर यूपीएस योजना लागू की है जिसका शिक्षक, कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। अटेवा के मंडल अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह ने बताया एनपीएस के स्थान पर लाई गई यूपीएस योजना उससे भी ज्यादा बदतर है। सरकार को तुरंत पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करनी चाहिए। जो पेंशन विहीनों के लिए बुढ़ापे का सहारा है।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने कहा कि एनपीएस यूपीएस और निजीकरण सभी हमारे देश के लिए घातक हैं। यह कोई पेंशन व्यवस्था नहीं है। यह केवल अमीरों का षड्यंत्र है। जो गरीब और मध्यम वर्ग के खिलाफ चलाया जा रहा है। महामंत्री डॉ सहदेव सिंह चौहान ने कहा कि अभी तक आधा रास्ता तय कर लिया है और मंजिल दूर नहीं है। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करा कर ही मानेंगे। दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। इस दौरान करतार सिंह यादव, अवधेश यादव, शिवम उपाध्याय, विकास यादव, विवेक अग्रवाल, राधेश्याम यादव, सुशील कुमार, धीरज यादव, हिमांशु भारद्वाज, सुनीता यादव, नारायण, मिश्रालाल सिंह, पर्वेंद्र सिंह यादव, संजय सिंह, कमलेश चंद शर्मा, केतन सिंह, सुरेश यादव, राम महेश आशीष, विकास कुमार, अनिल बघेल, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

