Wed. Apr 29th, 2026

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल


शिकोहाबाद। 12 अगस्त को नगर के मोहल्ला पड़ाव में आए युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सपना पत्नी स्व अफजाल निवासी नगला देवजीत नई आबादी जसवंत नगर थाना एत्माद्दौला जनपद आगरा का बेटा बादशाह 12 अगस्त को शिकोहाबाद किसी के बुलाने पर आया था। इसी दौरान मोहल्ला रुकनपुर पड़ाव के हमलावरों ने बादशाह के गले में साफी डालकर जान से मारने की नियत से गला दबाकर उस पर लात, घूसो व ईटों से सिर पर प्रहार करने लगे। हमलावरों का इतने से भी मन नही भरा तो उन्होंने यूवक पर चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उक्त मामले में घायल युवक की मां ने थाने में 4 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी मैनपुरी तिराहा पर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम अलताफ पुत्र शाहिद कुरैशी निवासी मौहल्ला पडाव रूकनपुरा हाल निवासी नई आबादी जसवन्त नगर थाना एत्माद्दौला आगरा, जुबैर पुत्र नईम निवासी मौहल्ला पडाव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *