Wed. Apr 29th, 2026

गिरधारी इंटर कॉलेज में रही शिक्षक दिवस की धूम

फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज में इटावा रोड स्थित गिरधारी इंटर कॉलेज में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रंजना सिंह, विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य विशाल गंगवार ने संयुक्त रूप से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का पगड़ी, शॉल भेंट कर स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज शिक्षकों का सम्मान करने का दिन है। बच्चों को शिक्षा देकर देश का कर्णधार बनाने में शिक्षक का बड़ा महत्व होता है। शिक्षक बच्चों को हर प्रकार का ज्ञान देता है। शिक्षक समाज को जोड़ने का कार्य करता है। शिक्षक ही समाज सुधारक है। इस अवसर पर अमेजिंग वर्ल्ड विद्यालय के डॉयरेक्टर अंशुल खंडेलवाल, प्रधानाचार्या ललिता वशिष्ठ, आशा पोरवाल, संजय पांडे, कुलदीप सिंह, प्रेम सिंह,दीपक गुप्ता, पुष्प रतन गुप्ता, अजय दुबे, संतोष पाल, सूर्य प्रकाश, रोहतास, नितिन, मुकेश मणिकांचन,सभासद प्रियंका गंगवार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संवाददाता- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *