स्कार्पियो के डिवाइडर से टकराने से आधा दर्जन लोग घायल
शिकोहाबाद। अजीतमल औरैया से खाटू श्याम राजस्थान जा रहे स्कार्पियो सवार की गाड़ी प्रतापपुर चौराहा के पास कट पर टायर निकलने से असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।
शनिवार की रात अजीतमल के औरैया से 9 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर खाटू श्याम राजस्थान के लिए जा रहे थे। जब स्कॉर्पियो प्रतापपुर चौराहे के पास कट के पास पहुंची ही थी कि तभी स्कॉर्पियो का टायर निकल गया। जिससे स्कॉर्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर से तेज गति से टकरा गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे में वरुण सोनी, छोटेलाल पुत्र विजय सिंह, आदित्य भदोरिया पुत्र ओंकार सिंह, आकाश पुत्र पप्पू, विशाल पुत्र राजन निवासीगण थाना बकेश्वर जिला इटावा,
शिव वीर पुत्र बेताल सिंह निवासी रामनगर अजीतमल हैं। जबकि हादसे में मामूली रूप से घायल हुए लोगों में विशाल, दीपक, एस पी गुर्जर हैं। आकाश व वरुण की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

