Wed. Apr 29th, 2026

जयपुरिया स्कूल में धूमधाम से मनाई गयी गणेश चतुर्थी


शिकोहाबाद। शनिवार को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कर जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना की। बच्चों, शिक्षको ने मिलकर हवन पूजन कर गणपति बप्पा मोरया’ को नमन किया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर निर्देशिका डॉ गीता यादव ने कहा कि गणेश प्रथम देव हैं। कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश जी की पूजा के साथ ही होता है। प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *