लापता बालक को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बरामद
शिकोहाबाद। बिहार के अरनिया से शिकोहाबाद बालाजी के पास आकार रहने वाला एक बालक दो दिन पूर्व लापता हो गया था। पुलिस ने बालक को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बरामद कर रविवार को उसके परिजनों को बुलाकर सौप दिया।
मुंतशिर 12 पुत्र मोहम्मद मेजूफ निवासी बैलवाडी वार्ड न 12 पंचायत पकरी पोस्ट तरवी ब्लाक पलासी पोस्ट अररिया जिला अररिया बिहार हाल निवासी हाल निवासी एफ एस कॉलेज बालाजी मंदिर के पिता यहां काम करते हैं। उनका बालक 6 सितंबर को बिना बताये घर से कही चला गया। पीड़ित ने थाने में बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस की टीम ने 48 घंटे में बालक को शिकोहाबाद स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उन्हें सौप दिया। बालक मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
