Mon. Apr 27th, 2026

जलभराव से नगर की सड़कें, गलिया बनी ताल तलैया

शिकोहाबाद विगत कई दिन से उमस भरी भीषण गर्मी झेल रहे लोगो को रविवार को झमाझम बरसात से राहत मिल गई। बच्चों ने बरसात का जमकर लुफ्त उठाया। बच्चे बरसात के पानी में नहाकर मस्ती कर रहे थे। वही दूसरी ओर झमाझम बारिश से नगर की सड़कें, गलियां ताल तलैया बन गई। जगह जगह भारी जलभरा हो गया। हाईवे की सर्विस रोड के साथ ही कटरा बाजार, तहसील तिराहा, पक्का तलाब, एटा तिराहा, शंकरपुरी, गुलाबबाड़ी, शम्भूनगर, कटरा मीरा, यादव कॉलोनी, गंगा नगर, कृष्णा नगर सहित दर्जनों मोहल्ले में जलभराव हो गया। थाने में एक से दो फीट पानी भर गया। तहसील तिराहा से लेकर पक्का तालाब तक सड़क पर दो फीट पानी भर गया। यही हाल हाईवे की सर्विस रोड का दिखाई दिया। जलभराव से दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहनों में पानी भरने से जहां के तहां खड़े हो गए। भारी जलभराव के कारण सर्विस रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गई। जल भराव के कारण लोगों को भारी परेशनियों का सामना करना पड़ा। निचले इलाके में जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया। ऐसे में लोग अपने घरों में भरे पानी को निकालने के लिए जूझते दिखाई दिए। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *