Mon. Apr 27th, 2026

छात्राओं को नई शिक्षा नीति, रोजगार परक शिक्षा की दी जानकारी

शिकोहाबाद। बीडीएम म्यूनिसिपल गर्ल्स डिग्री काॅलेज में प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु के संरक्षण प्रभारी प्रो सीमारानी जैन, दर्शना कुमारी के संयोजन में छात्राओं हेतु ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्या ने न केवल इतिहास विषय अपितु गुणवत्तापरक व नियमित शिक्षा प्रक्रिया के लाभों से अवगत कराया। इस मौके पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं को विषय सम्बंधित जानकारी दी। महाविद्यालय में संचालित पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप एनएसएस, रेंजर्स, शारीरिक शिक्षा , उर्दू, पेंटिंग इत्यादि गतिविधियों के विषय में जानकारी प्रदान की। नई शिक्षा नीति से सम्बन्धित संकायों व रोज़गार परक कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान डाॅ नीलम, डा दर्शना कुमारी, डाॅ माया गुप्ता, पूजा राजपूत, डाॅ नम्रता प्रसाद, डाॅ मोनिका सिंह, डाॅ ममता भारद्वाज, सोनिका, नूतन रायजादा, संगीता, कार्यालय अधीक्षक सुभाष कश्यप, मुकेश कुमार, शादाब खाॅन, जहान सिंह, राहुल मिश्रा, रतन सिंह, लोकदीप, बेबी, मुकुल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *