Sat. Apr 25th, 2026

हैंडबाल व रोलर सकेटिंग में प्रतिभाग कर जीता गोल्ड मेडल


शिकोहाबाद। स्पेशल ओलिम्पिक भारत उ प्र की ओर से एयर मार्शल देजिल किलर के नाम से आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए जनपद से छात्रों ने डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी खंदारी कैंपस आगरा में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कपिल देव उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय भरथरा व कंपोजिट विद्यालय चितावली शिकोहाबाद ने प्रतिभाग किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में कपिलदेव ने जिला फिरोजाबाद का प्रतिनिधि करते हुए प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वही सोनी चितावली ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। प्रद्युम्न कुमार शर्मा, अनामिका शर्मा स्पेशल ऐजुकेटर्स कोच के रूप में छात्र के साथ गए। यूपीएस सराय भरथरा के समस्त स्टाफ व बच्चों को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *