Tue. Apr 21st, 2026

फिरोजाबाद – जिन विभागों का प्रदर्शन खराब होगा उनके खिलाफ की जाएगी कार्यवाही- सीडीओ

फिरोजाबाद: जिन विभागों का प्रदर्शन खराब होगा उनके खिलाफ की जाएगी कार्यवाही-सीडीओ

फिरोजाबाद – मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिन विभागों का प्रदर्शन सबसे खराब है, वह विभाग उनमें सुधार करें। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। खराब रैंकिंग वालों में ऊर्जा विभाग जो खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत का निस्तारण सही समय पर नहीं कर पा रहा है।

सीडीओं शत्रोहन वैश्य ने बैठक में कहा कि फैमिली आईडी में जिले की रैंकिंग खराब है। लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, निपुण भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि अपनी प्रगति में सुधार लाये। जिससे जिले की रैंकिंग सही हो सके।

बैठक के दौरान सीएमओ डॉ राम बदन राम, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *