Sat. Jun 6th, 2026

फिरोजाबाद: खराब ट्रांसफार्मर बदलने गई टीम को पीटा, बिजली घर पर अभिलेख फाड़े, कम्प्यूटर तोड़े

फिरोजाबाद। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने गई बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की। विद्युत कर्मियों की पिटाई के बाद उपकेन्द्र कबीरपुर में पहुंचे महिला, पुरूषों ने सबस्टेशन पर तोड़फोड़ करते हुए विद्युत कर्मियों से अभ्रदता करते हुए मारपीट की। पिटाई से कई कर्मचारियों के चोटे आई है। घटना की तहरीर थाना सिरसागंज में दे दी है।

थाना सिरसागंज के गांव हैवतपुर की ठार में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसे ठीक करने के लिए सोमवार को कर्मचारी पहुंचे। गांव के हरेन्द्र सिंह सोनी प्रधान के साथ आए लोगो ने उनके अभ्रदता करते हुए मारपीट की। कर्मचारी वहां भाग गए। थोड़ी देर बाद प्रधान महिला, पुरूषों को लेकर कबीरपुर बिजली घर पर आ गया। वहां तैनात नोडल टीजी-2 राजकमल सिंह, अरविन्द कुमार कार्य कर रहे थे। ग्रामीणों की भीड़ ने उनके पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने अभिलेखों को फाड़कर कम्प्यूटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उच्चाधिकारियों के द्वारा मौके पर डायल 112 की मदद के लिए भेजकर कर्मचारियों को बचाया। घायल कर्मचारियों का उपचार कराकर तहरीर थाने में दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *