पाँच जनवरी को निशुल्क दिए जाएंगे दिव्यांगों को कृत्रिण अंग
पाँच जनवरी को निशुल्क दिए जाएंगे दिव्यांगों को कृत्रिण अंग
शिकोहाबाद: वैश्य रत्न कृष्ण चंद्र अग्रवाल चेरिटेबिल ट्रस्ट एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आश्रय सेवासंस्थान उदयपुर के सहयोग से दिव्यांग कृत्रिण अंग परीक्षण एवं वितरण शिविर पांच जनवरी को वैश्य रत्न कृष्ण चंद्र अग्रवाल की स्मृति में अग्रवाल धर्मशाला मोहल्ला गढैया पर आयोजित किया जायेगा। जिसमें उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक दिव्यांगो की जांच करेगें और उनका रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। चयनित दिव्यांगों को आगामी कैंप में कृत्रिम अंग वितरित किये जायेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी राजीव अग्रवाल ने दी । उंन्होने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जनपद को दिव्यांग मुक्त करना है। कार्यक्रम पांच जनवरी को उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जायेगा। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पात्र दिव्यांगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। सभी ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण अंचल के दिव्यांगों को निशुल्क शिविर का लाभ उठाने के लिए कहा जा रहा है। राजीव अग्रवाल ने सभी दिव्यांगों से कार्यक्रम में समय से पहुंच कर लाभ उठाने को कहा है। वार्ता में इंजीनियर एससी अग्रवाल राष्ट्रीय संरक्षक, शोभित अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सचिन सिंघल, अमृत गर्ग, सक्षम गर्ग मौजूद रहे।
