Firozabad – पति से हुये विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान|
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
द्वारिकापुरी निवासी आरती देवी (29) का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने घर के कमरे में बंद होकर फंदा लगाया लिया। काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, महिला फंदे पर लटकी थी। महिला को फंदे पर लटका देख परिजन के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
