Sat. Jun 6th, 2026

फिरोजाबाद-सांसद ने किया टूंडला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण..

स्टेशन पर साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश..
जीआरपी थाने के बंदीगृह का भी किया निरीक्षण..
फिरोजाबाद- गुरुवार शाम को सांसद ने टूंडला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जीआरपी में अटेंडेंट रजिस्टर को भी चेक किया।शाम करीब चार बजे सांसद डाॅ. चन्द्रसेन जादौन रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। जीआरपी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जहां नौ कैमरों में से तीन खराब मिले। अटेंडेंट रजिस्टर को चेक किया। महिला-पुरूष के वेटिंग रूम का भी निरीक्षण किया। टिकट घर, शुलभ शौचालय में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। ट्रेनों के ठहराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो ट्रेन अलीगढ़ पर रूकती हैं उन्हें टूंडला पर भी रोकना चाहिए। इसके लिए वह संसद में आवाज उठाएंगे।

सांसद को निरीक्षण में तमाम कमियां मिलीं। जिसमें सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक भी जीआरपी का सिपाही मौजूद नहीं मिला। जीआरपी बैरक में पानी टपक रहा था। बंदियों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने तत्काल सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीटीएम समर्थ गुप्ता समेत भाजपा के वृंदावन लाल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र गुप्ता, सुशील पौनियां के अलावा हिंदू युवा वाहिनी के संजय प्रताप सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *