Tue. Apr 21st, 2026

खुदादादपुर में गोली चलने से युवक घायल, पुलिस ने उपचार के लिए भेजा…

खुदादादपुर में गोली चलने से युवक घायल, पुलिस ने उपचार के लिए भेजा*जसराना- थाना जसराना के ग्राम खुदादादपुर में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति को गोली लग गई। गोली लगने की सूचना पर पीआरवी के साथ कोतवाल गिरीश चंद्र मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे रैफर दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया कि घायल रणजीत पुत्र बादाम सिंह निवासी खुदादापुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद अपने साथी अनिल व विशेष पुत्र देशराज व राहुल पुत्र किशनलाल निवासीगण खुदादापुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद के साथ दारू पी रहा था। झगडे के दौरान गोली मारने की बात कह रहा है। घायल को उपचार केे लिए भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *