जयपुरिया स्कूल में बच्चों ने पौधों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन
शिकोहाबाद। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने राखी मेकिंग, थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने बहुत सुंदर तरीके की राखियों को बनाया। तथा थाल सज्जा को विभिन्न पदार्थों का प्रयोग कर सज्जा की।रक्षाबंधन पर्व पर भाई बहन के अटूट रिश्ते को जीवन की डोर से जोड़ते छात्रों ने जीवनदायिनी वायु देने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गीता यादव ने सभी बच्चों का उत्साह बर्धन करते हुए कहा कि समाज में सबसे प्यारा रिश्ता है भाई बहन का होता है। प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

