Sat. Jun 6th, 2026

साइकिल को बचाने के चक्कर में पलटा ओटो……

मैनपुरी के कस्बा औंछा निवासी लोग तेरहवीं की दावत खाने फिरोजाबाद जा जा रहे थे। जसराना मुस्तफाबाद मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया। जिसके कारण उसमें सवार विपिन पुत्र रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि रामकिशन, प्रदीप, विकास, अनुष्का, और बबलू को मामूली चोटें लगी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *