फ़िरोज़ाबाद – पवित्र सावन माह के पहले दिन कावड़ यात्रा मार्ग का डीएम एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों संग किया निरीक्षण
डीएम व एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
कांवड़ियों के लिए बनाए गए कैंपों को भी देखा
फिरोजाबाद / जसराना / शिकोहाबाद । श्रावण मास में कांवड़ यात्रा आज शनिवार रात से शुरू हो रही है। ऐसे में कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्था दुरस्त की जा रही है। जगह जगह पुलिस पिकेट के साथ ही एम्बुलेंस की तैनाती की जा रही है जिससे एक माह चलने वाली कांवड़ यात्रा को बिना की बाधा के सम्पन्न कराई जा सके। शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एटा – शिकोहाबाद मार्ग पर जिले के सीमा के साथ ही बटेश्वर मार्ग का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही शनिवार रात से सोमवार तक बड़े वाहन के रूट को डायवर्ट करने दिशा निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग में जगह जगह पुलिस बल, एम्बुलेंस आदि के साथ ही कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए कैम्प भी लगाए गए हैं जहां आराम के साथ ही जलपान की व्यवस्था की गई है।
डीएम ने दखिनारा गांव के पास बनाए गए अस्थाई शिविर का भी निरीक्षण किया। वहीं जसराना तहसील, शिकोहाबाद तहसील में पड़ने वाले 9 अस्थाई कैंपों को भी देखा । इस दौरान शिकोहाबाद एसडीएम डॉ गजेन्द्र पाल सिह ने बताया कि मार्ग में 9 स्थानों पर कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कैम्प में मेडिकल व्यवस्था के साथ ही डॉक्टर की टीम रहेगी।
