फिरोजाबाद- खेत में मगरमच्छ, ग्रामीण दहशत में…
जसराना के ग्राम नगला जैया में किसान श्रीनिवास अपने धान के खेतों में दवाई लगा रहा था। तभी उसे खेत में पड़ा हुआ मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देख श्रीनिवास चीखते हुए बाहर भागा। श्रीनिवास ने अपने परिजनों के साथ ग्रामीणों को सूचना दी। खेत पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं कुछ साहसी युवकों ने रस्सी के सहारे मगरमच्छ को बांध दिया । बमुश्किल रस्सी की पकड़ में आए मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
