छत से गिरकर मासूम बालक की मौत
शिकोहाबाद। मोहल्ला शंकरपुरी में एक मासूम की छत से नीचे गुरने से मौत हो गई। परिजन आनन फानन में बच्चे को एक निजी चिकित्सक को दिखाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
कृष्णा (2) निवासी मोहल्ला शंकरपुरी अपने परिवार के साथ नरेंद्र के यहां किराए पर ऊपर की मंजिल पर रहता था। वह गुरुवार की शाम तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। रेलिंग पर चढ़कर अपनी मां को बुलाने लगा। इसी दौरान बालक का बैलेंस बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को एक निजी चिकित्सक को दिखाया उसने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कौहराम मच गया। बालक की मां पूजा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन बालक को अपने गांव ले गए जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मकान के स्वामी नरेंद्र ने बताया कि बालक छत पर खेलते खेलते रेलिंग के पास आया और अपनी मां को नीचे बुलाने लगा इसी दौरान बालक का संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बारे में परिजनों ने कोई सूचना नही दी है।

