Tue. Apr 21st, 2026

फिरोजाबाद – मेडिकल की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक…

सिरसागंज में सोथरा चौराहा पर एक मेडिकल की दुकान में लगी आग। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू। जिला फ़िरोज़ाबाद के नगर सिरसागंज में सोथरा चौराहे पर देर शाम एक मेडिकल की दुकान में आग देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वह से गुजर रहे लोगो ने तत्काल ही दुकान स्वामी विनोद गुप्ता को जानकारी दी। इसी बीच मोके पर पहुची पुलिस। व दमकल की गाड़ियां मंगाई गई। दमकल ने पहुंचकर शटर को जैसे तैसे खुलवाया और फिर आग पर काबू पाया।आग बुझने तक सारा सामान जल कर खाक हो गया। इसी बीच सांसद फिरोजाबाद डा० चंद्रसेन जादौन, चेयरमैन सोनी शिवहरे मौके पर पहुंचे। सीओ सिरसागंज आईपीएस डॉक्टर इराज राजा और थाना प्रभारी सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने मोके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *