फिरोजाबाद- माता के मेले में से दो महिलाओं की चैन गायब…..
*शहर के श्री राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थायें पहले दिन ही हुईं फेल साबित*
*अलग-अलग क्षेत्र की दो महिलाओं की चैन हुयी गायब*
*एक महिला ने खुद कहा कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं*
फिरोजाबाद-शहर के श्री राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर पुलिस प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पहले ही दिन फेल नजर आयी। जहां सुबह सुबह ही दो महिलाओं की चेन तोड़ चेन स्नेचर भाग गये वहीं एक महिला ने कहा भी कोई भी पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था नहीं है जो है वह अपने आप में मग्न हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि इतना बड़ा नवरात्रि का पर्व, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर महज औपचारिकता ऐसे कैसे रूकेंगी चैन स्नेचिंग की घटनायें….
बताते चलें कि थाना उत्तर क्षेत्र कैलाश नगर गली नंबर एक निवासी अनीता कुशवाह पत्नी देवेंद्र कुशवाह आज श्री राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर मां के दर्शन करने आयी थी। बताया गया इसी दौरान उसका दो तोले का मंगल सूत्र चैन स्नेचर खींच ले गया। अनीता कुशवाह का कहना था कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं है जो हैं वे अपने आप में मगन हैं। दूसरी महिला थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद निवासी शिवानी पत्नी विकास की चेन भी कोई मंदिर परिसर में ही दर्शन करने के दौरान उतरते समय खींच ले गया। जिसका मंदिर परिसर में रो-रोकर बुरा हाल …
पुलिस प्रशासन को चाहिये कि यहां चाक-चौबंद व्यवस्थायें कीं जायें, क्योंकि जब पहले दिन ही दिनदहाड़े चेन स्नेचरों के हौंसले इतने बुलंद हैं तो सोचिये अभी तो पूरे नवरात्र बाकी हैं आगे क्या हो सकता है?र्म्
