Sat. Jun 6th, 2026

सिरसागंज उप-जिलाधिकारी को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षको ने कागज से बने थैले किए भेट

जिला फिरोजाबाद के तहसील सिरसागंज क्षेत्र के गिरधारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशाल गंगवार एवं शिक्षकों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत उप जिलाधिकारी राम हर्ष मौर्य को कागज से बने थैले भेट किए उप जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूरे नगर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त करने में पूरा सहयोग करूंगा। बेदाना चांद ने उपस्थित तहसील के समस्त कर्मचारियों एवं नागरिकों को कागज के थैले का ही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया एवं प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में बताया इस अवसर पर तहसील कर्मचारी देवेंद्र नीरज एवं शिक्षक कुलदीप सिंह सत्यवीर सिंह व संजय कुमार पांडे उपस्थित रहे

रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *