Tue. Apr 21st, 2026

फिरोजाबाद – महिलाएं हर क्षेत्र में आगे,उनके कपड़ों पर टिप्पणी अनुचित,डिम्पल यादव पर मौलाना के बयान को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने साधा निशाना

...

फ़िरोज़ाबाद – भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद रीता बहुगुणा जोशी मंगलवार को फिरोजाबाद के ब्राह्मण समाज के दिवंगत नेता नारदानंद गर्ग को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मीडिया से खुलकर बातचीत की। डिंपल यादव पर टिप्पणी को बताया गलत रीता बहुगुणा जोशी ने सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे पर की गई टिप्पणी को पूरी तरह से अनुचित बताया। उन्होंने कहा, मैं स्वयं महिला आंदोलन से निकली हूं। किसी भी महिला के पहनावे पर टिप्पणी करना पुरुष प्रधान सोच की उपज है, जो पूरी तरह गलत और निंदनीय है। सपा और मुस्लिम वोट बैंक पर बयान सपा और मुस्लिम वोट बैंक को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, हर राजनीतिक दल का अपना एक वोट बैंक होता है। लेकिन जब देश संकट में होता है, तब सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर खड़े होते हैं। हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं। धर्म परिवर्तन को बताया गलत धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर रीता बहुगुणा जोशी ने साफ कहा कि धोखे और लालच के आधार पर कराया गया धर्म परिवर्तन पूरी तरह से अनुचित है। हर व्यक्ति को अपने धर्म में रहने का अधिकार है। बिहार NDA विवाद पर दी सफाई बिहार में एनडीए में मतभेद की खबरों पर उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और हमारी ही सरकार बनेगी। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान की निंदा हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा दिए गए विवादित बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जो लोग संत कहलाते हैं, उन्हें अपनी भाषा में संयम रखना चाहिए। इस प्रकार की भाषा संतों को शोभा नहीं देती और यह अत्यंत निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *