पीड़िता ने घर में घुसकर परिजनों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। मोहल्ला कटरा मीरा में पारिवारिक विवाद में एक पक्ष ने अपने परिवार के लोगों पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिव्या पत्नी विशाल गुप्ता निवासी शान गली कटरा मीरा ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि 13 अगस्त को रश्मि गुप्ता पत्नी विवेक गुप्ता निवासी पजाबी कालौनी व रश्मि का भाई अमित गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी बरनाहल थाना बरनाहल
जिला मैनपुरी हाथ में लाठी डंडा लेकर गाली गलौज करते हुये पीड़िता के साथ
मारपीट करने लगे। जिससे प्राथिया को काफी गंभीर चोटे आयी है। चीख पुकार
सुनकर घर पर काम करने वाले लोग आ गये। हमलावरों ने गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये पीड़िता के घर पर लगी दीवार को तोड दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

