Sat. Jun 6th, 2026

फिरोजाबाद – स्वच्छता पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च होने बाद भी शहर की सड़कों पर कचरा….

जहाँ एक ओर देश के प्रधानमंत्री का अमेरिका में स्वच्छता अभियान के लिये राष्ट्रपति ट्रंप सम्मान किया गया है, मगर टूण्डला शहर में स्वच्छता की तस्वीर आपके सामने है। स्वच्छता पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च होने बाद भी शहर में कचरा सड़कों पर ही डम्प किया जाता है। आज तक कचरा डम्प करने के लिये नगर पालिका व्यवस्था नही कर पाई है । तस्वीरों में आज सुबह के हालात है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है स्वच्छता अभियान जिनका एक प्रमुख अभियान है। सबसे ताज्जुब की बात यह है कि पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री योगी जी टूण्डला आये थे उस दिन भी जनपद के एकमात्र वी आई पी रोड और मुख्य बाजार के हालात ऐसे ही थे। कई बार रेलवे स्टेशन जा रहे विदेशी पर्यटकों को इन तस्वीरों को कैमरे में कैद करते भी देखा जाता है। आज मैने मोदी जी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगती इन तस्वीरों को पी.एम.ओ नई दिल्ली, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, कमिश्नर, जिलाधिकारी आदि तमाम जगह ट्वीट और सोशल साइट्स पर भेजा है। टूण्डला के सभी नागरिकों को मेरा सुझाव है कि इन तस्वीरों को आगे बढ़ाने में जनहित में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *