यमुना नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की हुई मौत
शिकोहाबाद। वाह बटेश्वर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर बने यमुना घाट पर स्नान करते समय तीन शिकोहाबाद के नौशहरा के
3 किशोर डूब गए। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक को गोताखोर ने बचा लिया। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। डूबे हुए दोनों युवकों के शव बरामद हो गए। इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
शनिवार को बंटू निवासी नौशहरा बटेश्वर में बटेश्वर नाथ शिवशंकर के दरबार में भंडारा करने को आए थे। जिसमें गांव के नरेश के बेटे आर्यन (15) एंव वशी (16) अपने चाचा राजेश के साथ शामिल होने के लिए आए थे। पूजा आदि से निवृत होने के बाद सभी पंचमुखी महादेव मंदिर के घाट से तीनों नहाने के लिए यमुना नदी में कूद पड़े। लेकिन यमुना में तेज बहाव होने के कारण तीनो ही पानी में डूब गए। चीख पुकार सुनकर वहाँ मौजूद गोताखोरों ने राजेश को तो सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दोनों सगे दोनों भाई आर्यन, वंशी की यमुना में डूबने से मौत हो गई। परिजन तीनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लेकर आए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की परिजनों से जानकारी कर शवों को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

