Tue. Apr 21st, 2026

युवाओं की आवाज सामाजिक संगठन ने दिया ज्ञापन।

हादसों को रोकने के लिए नोसहरा ग्राम पंचायत nh2 ओम डिग्री कॉलेज के सामने पैदल निकालने के लिए फुटपाथ ओवरब्रिज बनाए जाने तथा हाईवे के दोनों तरफ रेलिंग लगाई जाने की रखी गई है मांग।

तहसीलदार शिकोहाबाद को ज्ञापन देते हुए देव यादव व अन्य संगठन पदाधिकारी।

जिलाधिकारी फ़िरोज़ाबाद को संबोधन करते हुए उप जिलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में तहसीलदार महोदया को एक ज्ञापन सोपा गया है जिसमें नोसहरा ग्राम पंचायत nh2 ओम डिग्री कॉलेज के सामने पैदल निकालने के लिए फुटपाथ ओवरब्रिज बनाए जाने तथा हाईवे के दोनों तरफ रेलिंग लगाई जाने की मांग की गई है

ज्ञापन देने के दौरान संगठन के संस्थापक व जिला योजना समिति के नि.वर्तमान सदस्य मां.देव भईया मौजूद रहे । देव यादव ने बताया कि युवाओं की आवाज सामाजिक संगठन (उ.प्र.) लगातार जन समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है इसी क्रम में आज नौसहरा न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत नौसहरा पर पूर्व में यहां कट निर्धारित थे जिन्हें बंद कर दिया गया है कट के बंद करने के बाद लगातार यहां दुर्घटना हो रही है जिससे 3 महीने में 10 से अधिक दुर्घटना में लोगों ने अपने परिवार जनों को खोया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है

आज संगठन के ग्राम पंचायत संयोजकों के सहयोग से जन समस्या को उठाने का कार्य किया गया है यदि जल्द फुट ओवर फुटपाथ ओवरब्रिज नहीं बनाया गया तो युवाओं की आवाज सामान्य संगठन के जिला स्तर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने के लिए वाद्य होंगे ज्ञापन देने के दौरान जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 33 के संयोजक नीरज गौतम, मक्खनपुर नगर पंचायत संयोजक डॉo विकास कुमार जी, दखिनारा ग्राम संयोजक योगेश जाटव, दिखतौली ग्राम पंचायत संयोजक संतोष यादव, नीम खेरिया ग्राम पंचायत संयोजक मिथुन कुमार, नगला बलुआ ग्राम पंचायत संयोजक ईश्वर दयाल, नगला जलुआ ग्राम सयोजक रवी यादव, मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत संयोजक सनी यादव, मनोज यादव, सोनू यादव,शिवेंद्र कश्यप, राहुल यादव, अल्केश बघेल, मुकेश यादव, जितेन्द्र यादव आदि प्रमुख लोक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *