रुखसाना को लेकर आई शिकोहाबाद पुलिस, नही दिया कोई शिकायती पत्र
शिकोहाबाद। मोहल्ला रुकनपुर की रुखसाना को शिकोहाबाद पुलिस देर रात शिकोहाबाद लेकर पहुँची जहां महिला से पूछताछ के बाद उसे घर भेज दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को कोई शिकायती पत्र नही दिया है। ऐसे में रुखसाना व दूसरे पक्ष के मध्य बातचीत हुई है जिसमें समझौता भी हुआ है। दूसरा पक्ष बैनामा को वापस करने के लिए राजी हो गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि महिला ने कोई शिकायती पत्र नही दिया है। महिला व दूसरे पक्ष के मध्य समझौते की बात हुई है। महिला फिलहाल अपने घर पर है। बताते चलें कि सम्पत्ति विवाद के चलते मोहल्ला रुकनपुर निवासी रुखसाना ने हाई सिक्युरिटी क्षेत्र लखनऊ में विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने महिला के सम्बंध में फिरोज़ाबाद पुलिस प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसके चलते चार सदस्यी पुलिस दल लखनऊ गया था। जहाँ से महिला को रविवार की रात शिकोहाबाद लाया गया था।

