Wed. Apr 22nd, 2026

राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर हुआ संगोष्ठी व काव्य पाठ


शिकोहाबाद। बीडीएम महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता व हिन्दी विभागाध्यक्षा प्रो शशिप्रभा तोमर के निर्देशन एवं पल्लवी पाण्डेय के संयोजन में राष्ट्रकवि दिनकर जयंती के उपलक्ष्य में दिनकर की जीवन दृटि एवं काव्य सौन्दर्य विषय पर एक संगोष्ठी एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में छात्राओं द्वारा दिनकर की प्रसिद्ध कविताओं कलम आज उनकी जय बोल, चांद का कुर्ता आदि का पाठ किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में दर्शना कुमारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति सिंह थी। काव्य पाठ में हिना प्रथम, आराधना द्वितीय एवं तान्या तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रो प्रीति सिंह ने दिनकर की कविताओं में अभिव्यक्त भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। प्राचार्या ने दिनकर की कविताओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्राओ को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *