श्रीमद् भागवत कथा ग्राम नगला धनपाल में शामिल होने पहुँची रजोला तोमर
जनपद फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम नगला धनपाल मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए भाजपा नेत्री रजोला तोमर पहुँची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। प्रत्येक गांव में कथा का आयोजन होना चाहिए। साथ में इसका अनुश्रवण अपने जीवन में करने की आवश्यकता है। तथा कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म के प्रति लोगों की रूची बढ़ी है। इसका नतीजा है कि कई जगह यज्ञ हवन एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है।
रिपोर्ट- आदित्य प्रताप सिंह

