Sat. Jul 4th, 2026

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कलमकारों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

फिरोजाबाद / शिकोहाबाद हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल द्वारा शिकोहाबाद प्रेस क्लब के पत्रकारों को सम्मानित किया समारोह में आए हुए सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

शिकोहाबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष पूर्ण तरीके से खबरों का संकलन करना चाहिए और खबरों में अपना एक विश्वसनीयता बनाए रखे और अधिक से अधिक छोटी-छोटी खबर पर भी पकड़ बनाएं। जो भी खबर पब्लिक की समस्या से सरोकार रखती है वह सभी खबरें अपने आप में खबर होती है रोटी बैंक के संस्थापक राजीव गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के जरिए ही हमें कई जगह की खबरें पढ़ने को मिलती हैं पत्रकार हमेशा अपनी जान पर खेल कर खबरों को कवरेज करते हैं ऐसी पत्रकारिता करने वालों को मैं दिल से सलाम करता हूं। पूर्व नगर अध्यक्ष ठाकुर सुदीप सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जैसा आप समाज को दिखाएंगे वैसा वह देखेंगे तो आप हमेशा राष्ट्र समाज हित को देखते हुए कार्य को स्पष्ट तरीके से करो और पत्रकार हमेशा संगठित होकर कार्य करें नगर नगर अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि किसी पत्रकार का निंदा या कोई समस्या आती है तो पत्रकारों को मिलकर समस्या का समाधान करें शिकोहाबाद प्रेस क्लब के महामंत्री अतुल कुमार यादव ने कहा कि पत्रकार समाज का ऐसा व्यक्ति है जो गरीब, असहाय लोगों की आवाज बनाकर उसको लोकतांत्रिक तरीके से न्याय दिलाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार धूप में तपता है, बरसात में भीगता है, सर्दी में ठिठुरता है, पत्रकार एक ऐसा प्रहरी है जो बिना बंदूक के रक्षा करता है पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं है बल्कि यह समाज सेवा है। उन्होंने पत्रकारिता को व्यवसाय ना बनाने की सलाह दी,कहां की पत्रकार शासन प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है और जनता की भलाई के लिए अपनी लेखनी को चलाता है पत्रकार समाज का आईना होता है। और यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है जो अपनी लेखनी के दम पर समाज में व्याप्त कुरीतियों और भ्रष्टाचार को उजागर करता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने शिकोहाबाद प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों को माला पहनकर उनको सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह, नगर अध्यक्ष अजय मित्तल, व्यापारी नेता प्रिंस जैन, अरुण गुप्ता, अरविंद गुप्ता, इसरार उर्फ बब्बू नए सभी पत्रकारों को धन्यवाद व्यापित किया। पत्रकारों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, महामंत्री अतुल कुमार यादव, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष आरिफ खान, हरीश गौड़, सचिव सोमेश यादव,राम मोहन शर्मा, बिलाल अहमद, शेर नबी बबलू, धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र, गगन तोमर, डॉ राम प्रकाश गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अब्दुल सत्तार, तारा चंद्र, बृजेश राठौर ,विकास पालीबाल सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *