सेवानिवृत्त सैनिक को दी अंतिम सलामी
शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन तथा भूतपूर्व सैनिक कल्याणकारी सेवा समिति नगला गुलाल संगठनों ने मिलकर सैनिक सम्मान के साथ सेवानिवृत बिलेजम सिंह यादव का हृदय गति रुक जाने के कारण रविवार को देहांत हो गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों के दोनों संगठनों ने मिलकर सैनिक सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर, सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। उसके बाद परिजनों ने उनका अन्तिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर सैनिक समाज सेवा संगठन के संरक्षक इंजिनियर रामब्रेश यादव, मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष विशेष कुमार यादव, दलबीर सिंह यादव, प्रयाग चन्द्र यादव, ध्रुव जीत सिंह, डॉ. प्रताप सिंह यादव, अखलेश कुमार, कैप्टन जोधा सिंह, राज कुमार सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह, रामरतन सिंह, सुरेश चंद्र, राजविहारी सिंह, बाबा राम पाल सिंह के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

