Sun. May 3rd, 2026

पालीवाल समाज ने एकता दिवस के रूप में मनाया रक्षाबंधन


शिकोहाबाद। रक्षाबंधन के पर्व को पालीवाल समाज ने एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने धोला चौथरा पाली में शहीदों के स्मारक की प्रतिमाओं को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पालीवाल ब्राह्मण सेवा समिति के सभी लोगों ने सोमवार पथवारी रोड स्थित पालीवाल पब्लिक स्कूल में एकत्रित होकर एकता दिवस मनाया। समाज के अध्यक्ष राजकुमार पालीवाल ने बताया कि अपने धर्म एवं स्वाभिमान को बचाने के लिए पालीवाल ब्राह्मण समाज ने राजस्थान की पाली में युद्ध करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस अवसर पर राजीव कुमार मुदगल, प्रवेन्द्र मुद्गल, रवीश पालीवाल, सुबोध कुमार, अजय पालीवाल, सूरज पालीवाल, राकेश कुमार, आलोक कुमार, संजीव पालीवाल, जयजीव, अरुण पालीवाल, दीपक पालीवाल, उदय पालीवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *