Sat. Jul 4th, 2026

भाजपा जिला महामंत्री शशि कला यादव ने महिला मोर्चा की टीम के साथ डॉक्टरों का पुष्पवर्षा कर किया सम्मान

फ़िरोज़ाबाद–भाजपा जिला महामंत्री शशि कला यादव ने महिला मोर्चा की टीम के साथ डॉक्टरों का किया सम्मान। कोरोना के चलते जहां देश में लॉक डाउन किया गया है। वही डॉक्टर भी बराबर लोगों का चेकअप कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर सिरसागंज में भाजपा जिला महामंत्री शशि कला यादव ने भाजपा महिला मोर्चा की टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पर पहुंचकर डॉक्टरों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।भाजपा जिला महामंत्री शशि कला यादव ने बताया कि हम सभी लोगो को डॉक्टरों का सम्मान करना चाइये। क्योंकि लॉक डाउन में भी वहां निरंतर अपनी सेवा देकर लोगों का चेकअप कर रहे है। इसी के चलते हम सभी लोगों ने आज डॉक्टरों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया है। इस अबसर पर भाजपा महिला मोर्चा की टीम मौजूद रही।

रिपोर्ट-आदित्य प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *