Sat. Jul 4th, 2026

फिरोजाबाद /शिकोहाबाद अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, सपा विधायक सर्वेश यादव का पुतला दहन

फिरोजाबाद /शिकोहाबाद अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, सपा विधायक सर्वेश यादव का पुतला दहन


शिकोहाबाद में अधिवक्ताओं ने सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जहां एक ओर वे ई-रजिस्ट्री व्यवस्था और अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं विधायक द्वारा कथित तौर पर रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों को गांव में बुलाकर करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति का बैनामा कराया गया।
अधिवक्ताओं ने इसे नियमों और उनकी मांगों की अनदेखी बताते हुए कड़ा विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *