लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद
सिरसागंज पुलिस का सराहनीय कार्य, लापता युवती को किया बरामद। उपनिरीक्षक पारुल मिश्रा महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सिरसागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लापता युवती तपस्या पुत्री स्वर्गीय अरविंद शर्मा निवासी गुरैया सोयलपुर थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद को सकुशल बरामद किया है। वही बताया गया है कि कल दोपहर अपने घर से नाराज होकर उक्त युवती अपनी सहेली के मामा के घर चली गई थी। जिसके बाद उक्त युवती की माताजी द्वारा थाना हाजा पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गयी थी । जिसके बाद उपनिरीक्षक पारुल मिश्रा और उनकी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रिपोर्टर- आदित्य प्रताप सिंह
